प्रियंका बनना चाहती हैं 11 बच्चों की मां!

मुंबई  । बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के साथ-साथ अपनी बेबाकी से भी फैंस का दिल लूटती रही हैं। प्रियंका कभी भी अपने दिल की बात करने से नहीं कतरातीं हैं। फिर चाहे वह कोई भी बात हो, वह खुलकर अपनी बात सबके सामने रखती हैं। अक्सर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ अपने रिश्ते पर भी बात करती रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली प्लानिंग का भी खुलासा कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वह 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं।
 प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह ख्वाहिश जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा से जब उनकी फैमिली प्लानिंग पर बात करते हुए उनसे पूछा गया कि वह कितने बच्चों को जन्म देना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जब इस सवाल का जवाब दिया तो हर कोई हैरान रह गया। 38 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा कि वह 11 बच्चे चाहती हैं यानी प्रियंका चोपड़ा 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। यह जवाब देते ही प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं और इसीलिए वह 11 बच्चे चाहती हैं। हालांकि, इसके बाद अपनी बात संभालते हुए उन्होंने कहा कि 11 बच्चे शायद ज्यादा हो जाएंगे। वहीं इस दौरान उन्होंने पति निक जोनास संग अपने रिश्ते पर एक बार फिर बात की।
 

Leave a Reply