बाजार को मिल रहा है मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों का सपोर्ट, सेंसेक्स 219 और निफ्टी 92 अंक ऊपर खुला

नई दिल्ली यर बाजार को मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी मेटल में साढ़े तीन पर्सेंट से ज्यादा जबकि रियल्टी में आधे पर्सेंट से ज्यादा की मजबूती है। निफ्टी मीडिया में 2% की तेजी है। सरकारी बैंकों​​​​​, IT और ऑटो इंडेक्स में गिरावट है। आज फार्मा कंपनी एरिस लाइफसाइंसेस के शेयर में 13% से ज्यादा का उछाल आया है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 219.38 पॉइंट और निफ्टी 92.05 पॉइंट ऊपर खुला। गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 272.21 पॉइंट ऊपर 48,949.76 पॉइंट पर रहा था। निफ्टी 106.95 पॉइंट की बढ़त के साथ 14,724.80 पॉइंट पर बंद हुआ था।

निफ्टी 500 के ये 5 शेयर शुरुआती सत्र में टॉप पर हैं- एरिस लाइफसाइंसेज, MMTC, हिंदुस्तान कॉपर, ट्राइडेंट, वेलस्पन इंडिया। इनमें 8-5% तक की मजबूती दिख रही है। इस इंडेक्स के टॉप पांच लूजर्स हैं: SRF, P&G हेल्थ, टाटा कंज्यूमर, सोलारा एक्टिव, नवीन फ्लोरीन। इनमें 8 से 3% तक की कमजोरी आई है।

52 वीक हाई पर गए शेयर

आज 52 वीक हाई पर जाने वाले एनएसई 500 के टॉप पांच शेयरों में एरिस लाइफसाइंसेज, हिंदुस्तान कॉपर, वेलस्पन इंडिया, अदानी ट्रांसमिशन, BASF शामिल हैं। जहां तक एनएसई निफ्टी में शामिल कंपनियों की बात है तो इनमें से टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ, जेएसडब्लू स्टील, हिंडाल्को, विप्रो जैसे टॉप 5 दिग्गजों के शेयर आज 52 वीक हाई पर गए हैं।

इन शेयरों पर होगी बाजार की नजर

निवेशकों की नजर आज अदानी पावर, प्राज इंडस्ट्रीज, ब्लू स्टार, रेमंड, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, हीरो मोटोकॉर्प, जेनसार टेक, डॉ रेड्डीज, अदानी ट्रांसमिशन, टाटा कंज्यूमर, सेंचुरी टेक्सटाइल पर होगी।

फाइनेंशियल रिजल्ट और डिविडेंड

आज चोलामंडलम इनवेस्टमेंट, डाबर, EIH, गोदरेज एग्रोवेट, GE शिपिंग, ग्रिंडवेल नॉर्टन, HDFC, कंसाई नेरोलैक, नवीन फ्लोरीन, अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी दिग्गज कंपनियों के रिजल्ट आने वाले हैं।

यूरोपियन मार्केट में मजबूत शुरुआत

यूरोपीय शेयर बाजारों की शुरुआत मजबूत रही है। कमोडिटी प्राइस में तेज उछाल के बीच ग्लोबल मार्केट के लिए स्ट्रॉन्ग क्लोजिंग हो सकती है। गुरुवार को ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

चीन को छोड़ सभी एशियाई बाजार में मजबूती

जापान का निक्केई इंडेक्स 36 पॉइंट ऊपर 29,368 पर कारोबार कर रहा है।

चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7 अंक की बढ़त के साथ 3,448 पर बना है।

हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 203 पॉइंट ऊपर 28,792 पर कारोबार कर रहा है।

कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 18 अंकों की बढ़त के साथ 3,197 पर आ गया है।

ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 18 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,324 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के बाद बंद

गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.93% की बढ़त के साथ 318.19 अंक ऊपर 34,548.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.37% की बढ़त के साथ 50.42 अंक ऊपर 13,632.80 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 33.97 पॉइंट ऊपर 4,201.56पर बंद हुआ था।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 6 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,222.58 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर बेचे उससे कहीं ज्यादा कीमत के शेयरों की खरीदारी की। इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 632.51 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

11.55 AM JSW स्टील ने स्ट्रैटेजिक अलायंस पार्टनर JFE स्टील कॉरपोरेशन के साथ करार किया है। वह भारत में ग्रेन ओरिएंटेड इलेक्ट्रकिल स्टील शीट मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स जेवी बनाना चाहती है। ऐसे स्टील का इस्तेमाल किफायती इलेक्ट्रिकल ट्रांसफॉर्मर बनाने में होता है।

10.40 AM 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयरों में मजबूती है जबकि 3 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स के 42 शेयरों में तेजी है जबकि 8 कमजोर दिख रहे हैं।

10.30 AM टाटा मोटर्स ने पैसेंजर गाड़ियों के दाम औसतन 1.8% बढ़ाए हैं। जिन लोगों ने कल तक गाड़ियां बुक कराई थीं, उनको पुरानी कीमत ही देनी होगी। कंपनी के शेयरों में 0.25% की मजबूती है।

09:57 AM आज हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर में उछाल है। इसमें शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 10 में गिरावट है।

09:48 AM फॉर्मेसी कंपनी एरिस लाइफसाइंसेस के शेयर में 13% से ज्यादा का उछाल है।

09:44 AM सेंसेक्स 452.2 अंक ऊपर 49,401.96 पर और निफ्टी 131.70 पॉइंट ऊपर 14,856.50 पर कारोबार कर रहे हैं।

निरमा की सीमेंट कंपनी लाएगी आईपीओ: नुवोको विस्टास कॉर्प जुटाएगी 5,000 करोड़ रुपए, 14 साल बाद पहली सीमेंट कंपनी होगी लिस्ट

निरमा कंपनी की सीमेंट इकाई नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन आईपीओ की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके जरिए 5 हजार करोड़ रुपए जुटाएगी। उसने सेबी के पास इस संबंध में मसौदा यानी डीआरएचपी फाइल किया है। आईपीओ से जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कंपनी जून अंतिम या जुलाई में इश्यू ला सकती है।

09:30 AM बीएसई प्राइवेट बैंक सेक्टर में शामिल 12 में से 11 बैंकों के शेयर में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 2% से ज्यादा का उछाल है।

09:22 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:21 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM सेंसेक्स 377.53 अंक ऊपर 49,327.29 पर और निफ्टी 111.60 पॉइंट ऊपर 14,836.40 पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply