बिहार बोर्ड: आज आएगा 10वीं क्लास का रिजल्ट

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आज 11 बजे दिन में जारी करेगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस बार बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी, वे इसकी आॅफिशल वेबसाइट(biharboard.ac.in) पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं कक्षा के एग्जाम राज्य में 1 से 8 मार्च 2017 के बीच आयोजित कराए गए थे। स्टूडेंट्स ने 6 सब्जेक्ट्स ने लिए अप्लाई किया था। इनमें गणित, विज्ञान और सोशल साइंस भी शामिल हैं। हाल ही बिहार बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित हुए थे, जिनको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। पिछले दो सालों से बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में घपला सामने आ रहा है। 2016 में बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की टॉपर रुबी राय अपने विषय तक का नाम सही से नहीं बता पाई थी। इस साल के टॉपर गणेश कुमार को संगीत की कोई जानकारी नहीं थी, इसके बावजूद उस विषय में टॉप होने पर शक गहराया। मामले की छानबीन के बाद पता चला कि उसने उम्र में भी फर्जीवाड़ा किया था।

Leave a Reply