बिहार में निर्भया कांड: गैंगरेप के बाद लड़की काे चलती ट्रेन से फेंका!

पटना: बिहार के लखीसराय में दिल्ली के निर्भया कांड की तर्ज पर रेप का मामला सामने आया है, जहां लड़की से न केवल गैंगरेप किया गया बल्कि रेप करने के बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। पीड़िता फिलहाल पटना के एक अस्पलात में मौत से जंग लड़ रही है। जानकारी के अनुसार, लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि वहां से उसे मृत्युंजय कुमार उर्फ भोथी एवं संतोष कुमार ने अपहृत कर लिया तथा एक खेत में ले जाकर अपने साथियाें के साथ उसका गैंगरेप किया। लड़की ने बताया कि उसके साथ 7-8 हैवानों ने दरिंदगी की, जिनमें 2 को वह पहचानती है।

'शरीर की कई हड्डियां टूटी'
बताया जाता है कि गैंगरेप के दौरान लड़की बेहोश हो गई, तो दरिंदे उसे निकटवर्ती वंशीपुर स्टेशन पर ले गए। वहां दरिंदों ने उसे मौर्य एक्सप्रेस की एक बोगी में चढ़ाकर फिर गैंगरेप किया। इसके बाद लड़की को किउल स्टेशन पर ट्रेन से नीचे फेंक अपराधी भाग गए। लड़की शुक्रवार की सुबह किउल में गंभीर हालत में मिली। वह बेहोश थी और उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी मिलीं। प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर जख्‍म हैं। फिलहाल, उसका इलाज भागलपुर में चल रहा है। वहीं, लखीसराय के एसपी के अनुसार यह गैंगरेप का मामला नहीं है। एसपी के अनुसार लड़की का आरोपी संतोष से प्रेम संबंध रहा है।

Leave a Reply