बेटी पैदा हुई तो देवर ने भाभी को हॉकी स्टिक से पीटा

पंजाब । पंजाब से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। उसमें एक महिला को कुछ लोग बुरी तरह पीट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, महिला को उसका देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हॉकी स्टिक से पीट रहा है। कथित तौर पर महिला को लड़की को जन्म देने और दहेज की वजह से पीटा गया।

घटना 14 जुलाई की है। इसके लिए दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, महिला का नाम मीना है। उसकी दलजीत सिंह नाम के शख्स से शादी हुई थी। मीना ने कुछ दिन पहले लड़की को जन्म दिया जिसको उसके ससुरालवाले अपनाने को तैयार नहीं थे।
कथित तौर पर उसको दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला इस वक्त अपने पति से अलग रह रही थी। महिला जहां रह रही थी वहीं उसके देवर ने आकर हमला किया। वीडियो में एक महिला नीचे बैठी हुई है और आसपास सामान बिखरा हुआ है। महिला लगातार चिल्ला रही है। फिर भी लड़का उसे हॉकी से मारता रहता है।

Leave a Reply