बेटी से अश्लील छेडछाड करने वाला सौतैला पिता फरार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में सौतेले पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत किये जाने के मामले मे पुलिस आरोपी पिता की धरपकड के प्रयास कर रही है। आशंका है कि मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पीडीता ने आरोपी की करतूत के बारे मे जब अपनी मां को बताया, तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार शाहजहांनाबाद इलाके मे 16 वर्षीय किशोरी अपने मां और सौतेले पिता के साथ रहती है। आरोप है कि उसका पिता बीते कुछ दिनों से उसके साथ सोते समय अशलील हरकते कर रहा था। आखिरकार किशोरी ने बीते दिनो अपने अपनी मां सारी बात बता दी। आरोपी की करतूत की जानकारी लगने पर मॉ बेटी को साथ लेकर थाने जा पहुची ओर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं गुनगा पुलिस के अनुसार इलाके मे स्थित गांव में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसके घर के पास ही रघुनाथ सिंह लोधी नामक आरोपी रहता है। वो महिला पर बुरी नजर रखता था। दो दिन पहले रात करीब आठ बजे उसके घ्रर मे कोई नहीं था, जब आरोपी रघुनाथ मौका पाकर घर में घुस आया ओर महिला से अशलील छेड़खानी कर दी। बाद में महिला के परिजन वापस लौटे तो उसने सारी घटना उनहे बताई। इसके बाद परिवार वालो के साथ थाने पहुची विवाहिता की शिकात पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
 

Leave a Reply