बोल्ड लुक में नजर आयीं कांची

ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री कांची सिंह इन दिनों कतर में अपने बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा संग हॉलीडे का आनंद ले रही है। कांची ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
वेकेशन की फोटो में कांची बीच पर बिकिनी पहने हुए बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
कांची बीते कुछ समय से अपना वजन कम करने में लगी थीं और अब कांची ने करीब 8 किलो वजन कम कर लिया है। कांची का ये बदलाव प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। 
कांची और रोहन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बहन भाई का किरदार निभाते देखे गए थे लेकिन शो में भाई-बहन का किरदार निभाते हुए कांची और रोहन के बीच गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
शो के दौरान कई बार इन दोनों की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। शो में बहन भाई का किरदार निभाते समय इन दोनों की डेटिंग की खबरों से यूजर्स ने इस जोड़ी को ट्रोल भी किया था।
लेकिन रोहन ने ये रिश्ता  शो छोड़ने के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले कांची संग अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।
वहीं, कांची ने भी रोहन के शो छोड़ने के कुछ समय बाद ही ये रिश्ता शो को अलविदा कह दिया था। कांची ने शो कुटुंब से टीवी पर बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था।
प्रशंसकों को अब कांची के टीवी स्क्रीन पर दोबारा देखने का इंतजार है हालांकि, कांची कब और किस शो से टीवी पर वापसी करेंगी अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Leave a Reply