ब्रैंड वैल्यू’ में विराट हैं नंबर वन 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खेल के साथ ही ब्रैंड वैल्यू में भी शीर्ष पर हैं। विराट ने ब्रैंड वैल्यू के मामले में खिलाड़ियों के अलावा फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है और वह लगातार तीसरे साल नंबर शीर्ष पर बरकरार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट की ब्रैंड वैल्यू 237.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1691 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से उनकी ब्रैंड वल्यू 10 गुना अधिक है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, सलमान खान, शाहरुख खान विराट से कहीं पीछे हैं। इस सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
विराट कोहली        1691
अक्षय कुमार        745
दीपिका पादुकोण        666
रणबीर सिंह            666
शाहरुख खान        471
सलमान खान        397
एमएस धोनी        294
सचिन तेंडुलकर              179
रोहित शर्मा                   164

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने आठवें भारतीय बल्लेबाज 
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने आठवें भारतीय बल्लेबाज हैं।रोहित ने 32 टेस्ट मैचों में 2141 रन, 224 एकदिवसीय मैच में 9115 रन और 107 ट्वंटी-20 में 2713 रन बनाए हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी हैं। रोहित से पहले भारत की ओर से इस सूची में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, विराट कोहली, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं
राहुल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
वहीं रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसी के साथ उन्होंने किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। है। 
राहुल ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो अर्धशतक समेत कुल 224 रन बनाएं हैं। यह किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज कोलिन मुनरो के नाम था जिन्होंने 223 रन बनाए थे। 
 

Leave a Reply