भाजपा के पदाधिकारियों के कार्य विभाजन पर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य पर किया कटाक्ष  

भोपाल । मध्य प्रदेश में भाजपा पदाधिकारियों के कार्य विभाजन पर राजनीति गर्माने लगी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि सौदेबाजी करके सत्ता तो मिल सकती है, लेकिन भाजपा संगठन में जगह नहीं मिल सकती है।
दरअसल प्रदेश पदाधिकारियों को उनका दायित्व सौंप दिया है। जिसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा की भाजपा में सिंधिया समर्थकों को कभी भी सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सौदेबाजी करके सत्ता तो मिल सकती है, लेकिन भाजपा संगठन में जगह नहीं मिल सकती है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया समर्थक भाजपा में दूध में शक्कर की तहर घुलने की बात करते थे लेकिन दूध में मक्खी की तरह से निकालकर फेंक दिए गए। क्योंकि भाजपा की सूची में कहीं भी सिंधिया समर्थकों को स्थान नहीं दिया गया।

Leave a Reply