भोलेनाथ का चित्रपट लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, सदैव होगी शुभ फल की प्राप्ति

घर अौर दुकान पर कई देवी-देवताअों के चित्रपट लगाए जाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर या दुकान में देवी-देवताअों के चित्रपट लगाने से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर का शुद्ध व पवित्र वातावरण बना रहता है। घर के पारिवारिक सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। घर या दुकान में भगवान शिव के चित्रपट लगाने से शुभ फल मिलता है। जानिए, घर या दुकान में भगवान शिव के चित्रपट कहां अौर किस प्रकार लगाने चाहिए। 

 

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है। भगवान शिव का निवास स्थान अर्थात कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। इसलिए इस दिशा में भोलेनाथ के चित्रपट लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

 

उत्तर दिशा में भगवान शिव का चित्रपट ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां घर-दुकान में आने वाले सभी लोगों को उनके दर्शन हो सकें। ऐसा करने से घर अौर व्यापार में शुभ फल मिलता है। 

 

चित्रपट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि भोलेनाथ का ऐसा चित्रपट लगाएं जिसमें वे प्रसन्न या ध्यान मुद्रा हो या नंदी पर विराजमान हों। 

 

जिस दीवार पर भगवान शिव का चित्रपट लगाएं वह सदैव साफ अौर स्वस्थ होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दीवार पर धूल या गंदगी नहीं होनी चाहिए।

 

इसके अतिरिक्त घर या दुकान में भगवान शिव का ऐसा चित्रपट भी लगाया जा सकता है, जिसमें भोलेनाथ अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हों। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान शिव बैठी मुद्रा में हो। 

 

भगवान शिव का ऐसा चित्रपट कभी भी घर या दुकान पर न लगाएं जिसमें वे क्रोधित अवस्था में हो। ऐसा चित्रपट लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

Leave a Reply