महिला ने गुस्से में काट डाला सांप, दोनों की हुई मौत

नई दिल्ली: बिहार के गोपालगंज में सांप द्वारा महिला को काटने के बाद अजीबो-गरीब घटना हुई। दरअसल एक महिला को सांप ने काट लिया जिससे वह गुस्से में आ गई और उसने भी सांप को कई बार काट लिया। इसके बाद दोनों की ही मौत हो गई। जब जहरीले सांप से महिला को काटा तो गांव वालों ने उसे सलाह दी कि वह अपनी दांतों से उसे काटे। इसके बाद उसने सांप पर कई बार वार किया।

रजंती देवी के पति नरेश चौबे ने बताया कि गांव के कई बड़े-बुजुर्ग लोगों ने रजंती को सांप को काटने की सलाह दी थी। गांव वाले ही सांप को पकड़कर लाए। रजंती के काटने के तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई। पति ने बताया कि रजंती की तबियत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डा. आरके सिंह ने कहा कि जिस वक्त उन्हें लाया गया, जहर फैल चुका था और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply