मिशेल से पहले इस महिला से प्यार करते थे बराक ओबामा, दो बार किया था इजहार

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल से पहले शिला मियॉशी जागर नामक श्वेत युवती से प्यार करते थे। वह इस रिश्ते को लेकर गंभीर भी थे। उन्होंने दो बार अपने प्यार का इजहार किया था लेकिन बात नहीं बनी। ओबामा पर लिखी एक किताब 'राइजिंग स्टार: द मेकिंग ऑफ बराक ओबामा' में यह खुलासा हुआ है। 

पुलित्जर पुरस्कार विजेता और लेखक डेविड जे. गैरो की लिखी यह किताब 9 मई को जारी होगी। इसके मुताबिक, मिशेल से मुलाकात होने से कुछ साल पहले ओबामा शिकागो में रहने वाली युवती शिला से प्यार करते थे। दोनों एक साल से अधिक समय तक रिश्ते में रहे और शिकागो में साथ भी रहते थे। वर्ष 1986 में यह रिश्ता शादी के प्रस्ताव तक भी पहुंचा था। लेकिन 23 वर्षीय शिला की मां का मानना था कि वह अभी शादी के लिहाज से काफी छोटी है। 

राजनीतिक महत्वाकांक्षा से टूटा रिश्ता 

शिला के मुताबिक, दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह ओबामा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा थी। 25 की उम्र में ओबामा का स्वभाव बहुत बदल गया। तब तक उनके अंदर राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाग चुकी थी। लेखक गैरो के शोध के अनुसार, उस समय अफ्रीकी-अमेरिकी नेता अपनी श्वेत पत्नियों को राजनीति की राह में रो़ड़ा मानते थे। ओबामा भी शिला को कभी अपने समुदाय के लोगों के बीच नहीं ले जाते थे। इस पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा भी होता था। ओबामा बाद में पढ़ाई के लिए हावर्ड लॉ स्कूल चले गए और शिला दक्षिण कोरिया पर शोध के लिए सिओल चली गई।

मिशेल से मिलने के बाद भी रिश्ता कायम

1990-91 में शिला और ओबामा का मिलने-जुलने का दौर एक बार फिर शुरू हो गया। हालांकि तब ओबामा की मिशेल से मुलाकात हो चुकी थी। वर्तमान में 53 वर्षीय एसोसिएट प्रोफेसर शिला ओहायो स्थित ओबरलिन कॉलेज में ईस्ट एशियन प्रोग्राम की डायरेक्टर हैं। 

ये भी रहे चौंकाने वाले खुलासे

-1983 में ओबामा का ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जेनेविव कुक से संबंध भी थे। 

-शादी से पहले बराक मिशेल को धोखा दे चुके थे। कई बार शिला से मिलने जाते थे। 

-22-23 की उम्र में ओबामा कोकीन भी लेते थे। 

-कॉलेज के दिनों में ओबामा के पुरुषों से भी संबंध रहे।

ट्रंप की हो चुकी हैं तीन शादियां 

वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंध भी हमेशा से चर्चा में रहे। उनकी तीन शादियां हो चुकी हैं। उनका पहले मार्ला और इवाना से विवाह हुआ था, लेकिन बाद में तलाक हो गया। वर्तमान प्रथम महिला मेलानिया उनकी तीसरी पत्नी हैं। कई महिलाओं ने ट्रंप पर उन्हें प्रताडि़त करने के भी आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply