मुस्लिम महिलाओं के लिए ‘हलाल सेक्स’ गाइड

लंदन
अब मुस्लिम महिलाओं के लिए भी सेक्स गाइड आ गई है। खास बात यह कि यह 'हलाल सेक्स' गाइड है। कम से कम मुस्लिम लेखिका का दावा तो यही है। पिछले हफ्ते आई इस किताब ने खासतौर पर मुस्लिम समाज में सेक्स को लेकर एक बहस छेड़ दी है। किताब 'द मुस्लिमा सेक्स मैन्युअल: अ हलाल गाइड टू माइंड ब्लोइंग सेक्स' टाइटल से ऐमजॉन पर उपलब्ध है।

इस किताब की लेखिका ने फिलहाल अपनी पहचान छिपा रखी है। उन्होंने एक दूसरी पहचान 'उम मुलाधत' के नाम से इस किताब को लिखा है। कहा जा रहा है कि 'हलाल सेक्स' और शादीशुदा मुस्लिम महिलाओं को सेक्स सिखाने वाली यह अपनी तरह की पहली किताब है।

सवाल यह है कि आखिर लेखिका को 'हलाल सेक्स' गाइड लिखने की जरूरत ही क्यों पड़ी? इसका जवाब मुस्लिम समाज में सेक्स को लेकर टैबू से जुड़ा हुआ है। लेखिका ने इस किताब के बारे में अपनी वेबसाइट पर लिखा है। उन्होंने अपनी एक मुस्लिम महिला मित्र की शादी का जिक्र किया है, जो अपनी सगाई के दौरान काफी खुश नजर आ रही थी।

शादी के कुछ दिनों बाद जब लेखिका अपनी मित्र से मिली तो उसके चेहरे पर खुशी नहीं थी। बातचीत के दौरान दोस्त ने स्वीकार किया कि उसकी सेक्स लाइफ नहीं के बराबर है। ऐसा तब था जब लेखिका की मित्र मेडिकल फील्ड से आती थी और उसे स्त्री-पुरुष शरीर का पूरा ज्ञान था। लेखिका के मुताबिक, उसे सेक्स के बारे में नहीं पता था।

अपनी वेबसाइट पर इसके बारे में लेखिका ने लिखा, 'ओह, वह मकैनिक्स (सेक्स प्रकिया) जानती थी। पेनिस को वजाइना में डालना। क्लाइमेक्स। विद्ड्रॉ। लेकिन वह यह नहीं जानती थी कि कैसे अपने पति को बिस्तर पर खुद के लिए तरसाए। वह नहीं जानती थी कि पति को क्या पसंद है। उसे खुद की भी पसंद पता नहीं थी।'

इसके बाद लेखिका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के दौरान हासिल सेक्स अनुभवों को उसे बताया। लेखिका ने सेक्स को लेकर तमाम जानकारियां अपनी दोस्त के साथ शेयर कीं। लेखिका के मुताबिक एक महीने बाद जब उसकी दोस्त फिर मिली तो इस बार उसके चेहरे पर मुस्कान थी। दोस्त ने तब लेखिका से कहा कि इन सारी बातों को लिखो और मुस्लिम लड़कियों के साथ शेयर करो।

लेखिका ने सबकुछ लिखकर एक वर्ड डॉक्युमेंट बनाया और अपनी दोस्त को भेजा। दोस्त ने उस डॉक्युमेंट को दूसरी नई शादीशुदा दोस्तों के साथ शेयर किया। इसके बाद लेखिका से किताब लिखने को कहा गया। इस तरह से किताब की पृष्ठभूमि तैयार हुई।

किताब में लेखिका ने सेक्स को लेकर बेहद बोल्ड माने जानी वाली चीजों का भी जिक्र किया है। ऐमजॉन पर इस 'हलाल सेक्स' गाइड के कॉन्टेंट्स काफी बोल्ड नजर आ रहे हैं। इनमें डर्टी टॉक, फ्लर्टिंग विद अदर मेन, फर्स्ट टाइम, किसिंग, हैंड जॉब्स, हाउ टू गीव अ ब्लो जॉब, मसाज, स्ट्रिपिंग, पोजिशंस, रफ सेक्स, फोर्स्ड सेक्स, BDSM, पब्लिक सेक्स, एनल प्ले और थ्रीसम जैसे टॉपिक्स शामिल हैं।

द इंडिपेंडेंड से बात करते हुए लेखिका ने कहा कि उसे इस किताब को लेकर पॉजिटिव फीडबैक मिले हैं। पुरुषों ने भी उनसे संपर्क साध यह जानने की कोशिश की है कि अपनी पत्नियों को संतुष्ट कैसे करें। इसके बाद वह इस किताब के फॉलोअप पर भी विचार कर रही हैं। इस किताब में उन्होंने अपने एक्स्पीरियंस, दोस्तों से मिले टिप्स का इस्तेमाल किया है।

Leave a Reply