रांची की विशेष CBI अदालत के सामने सरेंडर करेंगे आरजेडी चीफ लालू यादव

रांची। चारा घोटाले के अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए बुधवार को रांची पहुंच गए हैं और वह आज अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने लालू को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 अगस्त तक की मोहलत दी थी।

इससे पूर्व उच्च न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में स्वास्थ्य कारणों से दी गयी अंतरिम जमानत की अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने कहा था कि आवश्यक होने पर अब लालू का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज होगा। न्यायालय ने लालू को सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए थे।

चारा घोटाले के अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए बुधवार को रांची पहुंच गए हैं और वह आज अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

Leave a Reply