रात को सोने से पहले याद रखें ये चीजें, Good Night के बाद होगी Happy Morning

विद्वानों का मानना है की हर व्यक्ति के जीवन में ढाई सुख अत्यधिक महत्व रखते हैं। पहला सुख निरोगी काया, दूसरा गहरी नींद और आधा सुख है धन। इसे त्रासदी ही कहा जाएगा कि व्यक्ति आधे सुख धन की खातिर अपने स्वास्थ्य और नींद को नजरअंदाज कर रहा है। शास्त्रों के अनुसार रात को सोने से पहले याद रखेंगे ये चीजें तो सुहानी रात के बाद आगाज होगा उज्जवल सवेरे का, सर्वप्रथम मनुष्य को दिन व्यतीत हो जाने के बाद यह चिंतन अवश्य करना चाहिए कि आज का मेरा पूरा दिन पशुवत गुजरा या सत्कर्म करते हुए। बिना समाज सेवा, परोपकार आदि के तो पशु भी अपना गुजारा प्रतिदिन करते हैं जबकि देव दुर्लभ मनुष्य देह का कर्त्तव्य तो अपने जीवन को सार्थक करना है।

 

रात को 10 बजे सोने और सुबह 4 बजे उठने की आदत डालें। स्वस्थ मनुष्य को आयु की रक्षा करने के लिए ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिए।

 

जूठे मुंह सोना नहीं चाहिए।

 

अधोमुख होकर, नग्र होकर, दूसरे की शय्या पर, टूटी हुई खाट पर तथा जनशून्य घर में नहीं सोना चाहिए। 

 

कहते हैं सीधा सोए योगी, डाबा सोए निरोगी, जीमना सोए रोगी। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। शरीर विज्ञान कहता है चित सोने से रीढ़ की हड्डी को हानि पंहुचती है और औंधा सोने से आंखों को नुकसान होता है।

 

सोते से पूर्व ईष्ट देव का स्मरण करें।

 

उत्तर दिशा में सिर रखकर न सोएं।

 

पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से ज्ञान में बढ़ौतरी होती है।

 

दक्षिण की तरफ सिर रखकर सोने से स्वस्थ काया के साथ मिलती है माया।

 

पश्चिम दिशा में सिर रखकर न सोएं अन्यथा कभी भी टैंशन फ्री नहीं हो पाएंगे।

 

अच्छी नींद के लिए शवासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायम ऐसे आसन हैं जिनको नियमित करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

 

सोने से दो घंटे पहले रात का खाना खा लेना चाहिए। खाना खाकर तुरंत सोना नही चाहिए और रात का खाना हल्का होना चाहिए। इससे आप आराम से सो सकते हैं।

Leave a Reply