लड़की से बात करने पर लड़के को टीचर ने मारे चांटे, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

बीजिंग उत्तर-पूर्वी चीन के सुयू हाई स्कूल में एक टीचर ने लड़के को इतने चांटे मारे कि उसकी आंखों के आसपास गुम चोटें और सुनने की क्षमता कम हो गई है। दरअसल, स्थानीय मीडिया के अनुसार पीड़ित लड़का क्लास में एक लड़की के साथ काम कर रहा था, मगर जोर-जोर से बात करने की वजह से काफी शोर हो रहा था। तभी पास से गुजर रहे टीचर जिनका नाम सन यिंगचुन है, क्लास में आए और लड़के को शोर मचाने के लिए गाल पर चांटे जड़ दिए।

स्थानीय मीडिया ने लड़के का उपनाम शिओचेन बताया है। आरोप है कि टीचर ने पहले लड़के को सीट से घसीटकर बाहर किया और फिर करीब 12 बार गाल पर चांटे मारे। जिससे उसके गाल पर निशान पड़ गए और उसकी आंखों के आसपास गुमचोट आ गई। इसके साथ ही लड़के की सुनने की क्षमत भी कम हो गई है। घटना के बाद शिओचेन को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्कूल प्रशासन ने लड़के के इलाज का पूरा खर्च और दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी ले ली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक टीचर को निलंबित कर दिया गया है, हालांकि यह जानकारी नहीं है कि उसपर कोई मामला दर्ज होगा या नहीं।


Leave a Reply