लीबिया में हुई झड़प में मरने वालों की संख्या 227 हुई 

त्रिपोली । संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया सरकार और खलीफा हाफतर के नेतृत्व वाली सेना के बीच त्रिपोली में हुए संघर्ष में करीब 227 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1128 लोग घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट किया कि इस संघर्ष में 227 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1128 घायल हैं। इस घटनाक्रम की वजह से 30000 से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। 
डब्ल्यूएचओ और उसके सहयोगी संगठन यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि जो लोग अपने घर से विस्थापित हुए हैं, उन्हें स्वास्थ सेवा दी जा सके। 
खलीफा हाफतर के नेतृत्व वाली सेना ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार से त्रिपोली पर अधिकार छीनने के लिए अप्रैल महीने से सैन्य अभियान शुरु किया है। उल्लेखनीय है कि लीबिया 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी का शासन खत्म होने के बाद से ही असुरक्षा और अराजकता के बीच लोकतांत्रिक बदलाव के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply