लुधियाना: वेरका मिल्क प्लांट पर विजिलेंस की रेड

लुधियाना: लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट पर आज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी से प्लांट के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक टीम ने प्लांट के कई दस्तावेजों को खंगाला और जरूरी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। ये टीम चंडीगढ़ से आई थी। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई। करीब 2 बजे तक चली। कार्रवाई किस संदर्भ में की गई और रेड में क्या मिला इसकी जानकारी जल्द एक संवाददाता सम्मेलन में दी जा सकती है। छापेमारी के विवरण की प्रतीक्षा है। बता दें कि लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने वेरका मिल्क प्लांट का स्टिंग किया था। स्टिंग में पैकेट की फैट जांची तो पैकेट पर लिखी मात्रा 4.5 की बजाए फैट 4.1 फीसद ही निकली। वेरका के जी.एम. की शिकायत पर बैंस के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

Leave a Reply