लू की चपेट में पूरा राज्य, गया सबसे ज्यादा गर्म, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पटना । बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन बेहाल है। रविवार की बात करें तो गया और पटना  क्रमश: 39.9 और 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म गर्म रहे। सोमवार को भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। 
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 24 फीसद पहुंचने के कारण सुबह से गर्म हवा चल रही थी। रात तक गर्म हवा चलती रही। गया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
गया की हवा में नमी की मात्रा 25 फीसद पहुंचने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  
सोमवार को सुबह से ही गर्मी बढ़ती दिख रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को तापमान यथावत रहेगा। प्रदेश में गर्म हवा लोगों को सताएगी। 23 और 24 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 25 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होगी।

Leave a Reply