विश्व कप में इस बार उतरेगी सबसे उम्रदराज भारतीय टीम 

मुम्बई । आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए चयनित भारतीय टीम अब तक की सबसे अधिक उम्र की टीम है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की औसत उम्र 29.5 साल है और यह इस महाकुंभ में अब तक उतरने वाली भारत की सबसे उम्रदाराज टीम है। कप्‍तान विराट कोहली स्वयं 30 साल के हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सबसे अधिक 37 साल के हैं जबकि 24 साल क कुलदीप यादव टीम में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं 1992 विश्व कप में भारत की सबसे युवा टीम उतरी थी। तब ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड में हुए विश्वकप में उतरने वाली भारतीय टीम की औसत उम्र 25.4 साथ थी। वहीं धोनी की कप्‍तानी में चैंपियन बनने वाली 2011 वाली टीम की औसत उम्र 28.3 साल थी। इस टीम में 37 साल के सचिन तेंदुलकर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे, जो कि 1992 वर्ल्‍ड कप में सबसे युवा के तौर पर शामिल हुए थे। कपिल देव की कप्तानी में 1983 विश्व विजेता रही भारतीय टीम की औसत उम्र 27.1 साल थी। उस टीम में सुनील गावस्‍कर 33 सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी थे। 2003 में फाइनल तक पहुंची कप्तान सौरव गांगुली की टीम की औसत उम्र 25.8 साल थी। इस टीम में 17 साल के पार्थिव पटेल विश्व कप में भारत की ओर से उतरने वाले सबसे युवा क्रिकेटर थे। 

Leave a Reply