शादी के बंधन में बंधे ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

टेलीविजन की मशहूर जोड़ी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पिछले काफी दिनों से नील और ऐश्वर्या की शादी की तैयारियां चल रही थीं। जिसके बाद 30 नवंबर को दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी मध्यप्रदेश के उज्जैन में बड़े ही धूमधाम से हुई। नील भट्ट बारात लेकर धूमधाम से अपनी दुल्हनिया ऐश्वर्या शर्मा को लेने पहुंचे।

नील और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। परिवार और दोस्तों के सामने नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा की मांग में सिंदूर भरा। नील और ऐश्वर्या ने एक्ट्रेस के होम टाउन उज्जैन में सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों बेहद खुश और खूबसूरत नजर आए। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इस खास दिन पर लाल रंग का बेहद खूबसूरत जोड़ी पहना। जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर रही थीं।

ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी शादी में बांधनी का लाल जोड़ा पहना था। इसके साथ उन्होंने रजवाड़ी ज्वैलरी कैरी की। दुल्हन के इस लिबास में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। तो वहीं नील भट्ट ने भी ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए शेरवानी पहनी। नील ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। जिसमें नील बेहद हैंडसम लग रहे थे। नील का ऐश्वर्या को मंगलसूत्र पहनाते हुए एक बेहद खूबसूरत वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले नील और ऐश्वर्या की हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने इसी साल जनवरी के महीने में परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें इन दोनों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। तभी से इनके फैंस को भी इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था।

Leave a Reply