शुभ योगों के मेल से आपकी राशि लेगी क्या रूख

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक सौभाग्य प्राप्ति हेतु गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।


मेष: योजनाओं के अमल पर खर्च होगा। सक्सैस के योग हैं। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, आपकी शुभदिशा दक्षिण, शुभकाल सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृष: सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स सलाह मशविरा करेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मिथुन: विरोधियों से दूरी बनाएं। तनाववश ब्लडप्रेशर उत्तेजित होने के योग हैं। शांत होकर अपना रूटीन वर्क करते रहें।
शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभकाल दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कर्क: अकाऊंटस व्यवस्थित करेंगे। घर पर मेहमान आने के योग हैं। महत्वपूर्ण शॉपिंग करेंगे। धन संबंधी गुड न्यूज़ मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभकाल सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

सिंह: संकट टालने हेतु आध्यात्मिक प्रयास करेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का निवारण मिलेगा। बिगड़ी सेहत में सुधार आएगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, शुभकाल सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कन्या: आर्थिक संकट में मित्र सहायता करेंगे। उलझे हुए दिमाग में स्पष्ट तस्वीर उभरेगी। यकायक नई स्फूर्ति आएगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभकाल दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

तुला: धनार्जन हेतु जायज तरीका छोड़ेंगे, रिस्की काम के प्रस्ताव मिलेंगे। इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

वृश्चिक: समय के परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में फिजूल की टैंशन व्याप्त होगी। संशय का निवारण होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभकाल सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

धनु: लाभ हेतु अनुचित तरीके न अपनाएं। बिजनैस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पूर्व जांच लें। टीमवर्क से लाभांवित होंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मकर: कार्यक्षेत्र का वृस्तृत विश्लेषण करेंगे। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। स्पष्ट दृष्टिकोण से भविष्य के नए रास्ते खुलेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभकाल शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कुंभ: असफलता से खुद को नेगेटिव न बनाएं। कर्मठता से सफलता निश्चित मिलेगी। विश्वास से काम करने में जुट जाएं।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभकाल शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मीन: चिंता त्यागकर करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक सपोर्ट से जीवन आसान बनेगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

Leave a Reply