श्रीलंकाई नौसेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडू के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मुछआरों की एसोसिएशन के एक नेता ने कहा कि यह सभी मछुआरे नेदुंथीवू में मछली पकड़ रहे थे।

रामेश्वरम मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एमेरिट ने कहा कि रामनाथपुरम और पुदुकोट्टई के मछुआरे श्रीलंकाई समुंद्र सीमा में मछली पकड़ रहे थे। ऐसे में उन्हें आज सुबह बंदूक की नोक पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मछुआरों को कंगेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। इसी के साथ उनकी नाव भी जब्त कर ली गई हैं।

बता दें कि श्रीलंका की ओर से सोमवार को भी 11 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने और नेदुंथीवू के पास मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
 

Leave a Reply