सपने में दिखें अगर ये चीजें तो मिलेगी सफलता

रात को सोते समय सभी लोगों को सपने आते हैं। कई लोग तो सपनों पर विश्वास नहीं करते लेकिन कुछ लोग इन्हें शुभ-अशुभ मान कर डरने लगते हैं। वैसे तो सपनों में देखी गई चीजें कभी हकीकत नहीं होती लेकिन कई बार सपनों में देखी गई चीजों से अच्छा-बुरा होने के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानिए सपने में कौन-सी चीजें देखने से फायदा होता है।

1. गुलाब के फूल
रात को सोते समय अगर गुलाब का फूल या उसके कांटे चुभते दिखाई दें तो जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।
2. नया घर
सपने में कोई नई बिल्डिंग या घर दिख जाए तो काफी शुभ होता है। इससे मान-सम्मान और शौहरत हासिल होती है।
3. पेपर में फेल होना
कई बच्चों को पेपरों के दिनों में सपने भी वैसे ही आते हैं। अगर सपने में वह फेल हो जाते हैं तो घबराने की बात नहीं है क्योंकि हकीकत में इसके उल्ट आपको हर काम में सफलता मिलती है।
4. तलवारबाजी करना
सपने में अगर आप किसी से तलवारबाजी करते हैं तो हकीकत में आपके दुश्मन की हार होने वाली है।
5. धूप देखना
सोते हुए अगर आपको धूप में घूमने का सपना आए तो समझ लें कि ऑफिस में प्रोमोशन या सैलरी बढ़ने वाली है।
6. फोन पर बात करना
सपने में अगर आप किसी से फोन पर बात कर रहे हैं तो जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।

Leave a Reply