सुबह उठते ही करें ये 5 उपाय, दिन में मिलेंगे शुभ समाचार

वो कहते हैं ना, सुबह की शुरुआत अगर अच्छी होती है, तो आपका पूरा दिन बहुत ही शुभ जाता है। पूरे दिन अच्छी खबरें मिलती है। लेकिन अगर सुबह कुछ गड़बड़ हो जाए तो आपका दिन भी अच्छा नहीं जाता। पूरे दिन को सकारात्मक और खुशहाल बनाने के लिए जरूरी है कि आपके सुबह की शुरुआत भी बहुत अच्छी हो। लाइव हिन्दुस्तान आपको आज बताएगा कि सुबह सुबह किन बातों को रोजाना करने से आपका पूरा दिन सफल हो सकता है। आपके दिन को लाभदायक बनाने के लिए सुबह-सुबह कुछ बातों का ध्यान रखें।

 

उठते ही सबसे पहले अपनी हथेली देखें

जी हां, सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेली देखें। ऐसा कहा जाता है कि हथेली में मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का वास होता है। दोनों का संयोग आपके भाग्य के लिए शुभ है। हथेली के दर्शन से आपको लक्ष्मी का प्राप्ति होती है।

सुबह तुलसी मां और सूरज को पानी दें

नहाने के बाद सबसे पहला काम तुलसी के पौधे और सूरज को जल चढ़ाना चाहिए। सूरज को शांत करने से आपका जीवन शांत रहता है और तुलसी माता आपके घर की सुख और शांति को बनाए रखती हैं। घर के अंदर कुछ भी अशुभ चीजें नहीं आ सकती हैं। ऐसा कहते हैं कि तुलसी का पौधा घर के आंगन में रखने से घर बुरे संकेतों से बचा रहता है और सूरज को पानी से सींचने से उसकी तपिश ठंडी होती है।

सुबह उठने के बाद पहले धरती मां के पैर छूएं

जैसे ही आप बिस्तर से उतरते हैं वैसे ही पहले धरती माता को प्रणाम करें। धरती पर पैर रखने से पहले जमीन को छूएं, आपको धन की प्राप्ति होगी और धरती मां आपसे प्रसन्न रहेगी।

गाय या कौवे को रोटी खिलाएं
 
सुबह उठते ही गाय या कौवे को रोटी खिलाएं, किसी जानवर को रोटी खिलाने से आपका दिन अच्छा जाता है। शास्त्रों में लिखा है कि गाय माता को रोटी खिलाने से आपके घर में सुख और शांति का वास रहता है।

मंदिर साफ करें, भगवान को नहलाएं

सुबह उठते ही पहले मंदिर साफ करें और फिर भगवान को नहलाएं। उनकी पूजा करें और फिर अपना दिन शुरू करें। ऐसा करने से आपका दिन लाभकारी होता है। आपके भाग्य का उदय होता है, क्योंकि आप अपने दिन की शुरुआत भगवान से शुरू करते हैं। नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply