सैफ ने कहा- बस करो मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा

मुंबई । बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान को हाल ही में तैमूर अली खान संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें ‎कि इन ‎दिनों  वो छुट्टिया मनाने के लिए पटौदी गए हैं। इस दौरान सैफ, तैमूर को कंधे पर बैठाकर जाते हुए दिखे। उनकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। पैपराजी ने तैमूर की कई फोटोज क्लिक की।
जानकारी के अनुसार, फोटोज क्लिक होते वक्त फ्लैश लाइट के कारण तैमूर की कई बार आखें बंद होती दिखाई दीं। नॉर्मली फोटोज क्लिक कराते वक्त फ्रेंडली तैमूर इस दौरान फ्लैश लाइट की वजह से थोड़ा अनकम्फर्टेबल दिखे। वहीं इसी वजह से सैफ, पैपराजी से अपसेट नजर आए और पैपराजी पर भड़क गए। तैमूर की लगातार फोटोज खींचने की वजह से सैफ ने गुस्से में पैपराजी को बोला- बस करो यार, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा।'' रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सैफ को करीना के साथ पोज देने के लिए बोला गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा- आपको लेना है तो लो , ये पोज करना थोड़ा अजीब है। बता दें कि इस दौरान तैमूर का डैशिंग लुक देखने को मिला। तैमूर रेड कलर की कैप और डेनिम आउटफिट में दिखे। उनका लुक देखते ही बनता है। तैमूर पैपराजी के बीच काफी फेमस हैं। वो अक्सर मीडिया को देखकर हैलो करते हैं। कई बार उन्हें मीडिया कहते हुए भी सुना गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर करीना की एक सेल्फी वायरल हो रही है। सेल्फी में तैमूर के पापा सैफ को वर्क आउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करीना सेल्फी लेने में बिजी दिखीं। उनका पेट डॉग भी बैकग्राउंड में नजर आया।

Leave a Reply