स्टडी वीजा पर गए हरियाणा के छोरे की न्यूजीलैंड में हत्या, दंग करेगी वजह

हरियाणी छोरों की विदेश में मृत्यु की खबरें तो आपने पड़ी ही होगी। परन्तु आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे है वह बाकी खबरों से अलग है। दरअसल हुआ यूं कि हरियाणा के एक छोरे की न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में बेरहमी से हत्या की गई। ये हत्या कोई युवक या बदमाश ने नहीं, बल्कि नशे में धुत एक लड़की ने की है। युवक ने अस्पताल में आज दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिरसा के रानियां कस्बे का रहने वाला है। उसका नाम हरदीप सिंह बताया जा रहा है और उसकी उम्र 24 साल है। 

हरदीप के परिजनों का कहना है कि 25 दिसंबर की रात को क्रिसमस पार्टी के दौरान एक लड़की ने नशे की हालत में चाकू मार दिया था। कई दिन अस्पताल में रहा भर्ती रहा, परन्तु अब उसने दम तोड़ दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के पिता जोगा सिंह का कहना है कि जोगा सिंह ने बताया कि उसका बेटा 25 दिसंबर की रात को एक पार्क में क्रिसमस पार्टी देखने गया था। वहां नशे में धुत उसकी गर्लफ्रेंड ने हरदीप को चाकू मार दिया। चाकू लगने से हरदीप जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने के बाद से हरदीप का परिवार सदमे में है।

वहीं, दूसरी और उनका कहना है कि लड़की उनके बेटे की गर्लफ्रेंड थी। हरदीप डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया था। 1 साल की स्टडी पूरी होने पर वह वहां वर्क परमिट पर काम कर रहा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अब परिजन न्यूजीलैंड जाने के लिए कागजात पूरे करवाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ट्वीट कर शव दिलवाने में मदद करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply