हैरी पॉटर की लेखिका ने ट्रंप पर साधा निशाना

वॉशिंगटन। हैरी पॉटर की लेखिका जे.के.रोलिंग ने पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के डायलॉग को गुरुवार रात ट्वीट करके अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल कर उन पर निशाना साधा।

ट्रंप ने शो के होस्ट पर कसा तंज
रोलिंग ने ट्वीट कर कहा कि लगभग हर व्यक्ति प्रतिकूल परिस्थिति में संयमित रह सकता है लेकिन यदि किसी शख्स के चरित्र को परखना हो तो उसे ताकत देकर देखें।
यह डायलॉग अब्राहम लिंकन का है।
ट्रंप के उस ट्वीट की प्रतिक्रिया में रोलिंग ने यह ट्वीट किया था, जिसमें अमरीकी राष्ट्रपति ने एमएसएनबीसी के शो 'मॉर्निग जो' के होस्ट मीका ब्रजिंस्की के लुक और जो स्कारबरो की समक्ष पर तंज कसा था। रोलिंग द्वारा इसे ट्वीट किए जाने के बाद इस पर ३५,००० से अधिक री-ट्वीट किए गए।
 
इस हफ्ते हुए शो की कड़ी में मीका ने ट्रंप प्रशासन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'तानाशाह' बताया था। फिर ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "मैंने सुना कि 'मॉर्निग जो' शो में मेरे बारे में बुरा कहा गया,तो फिर कैसे वह कम दिमाग वाली मीका और मनोरोगी जो नए साल से पहले की शाम को लगातार तीन रात मुझसे मिलने के लिए मार-अ-लागो आए थे। प्लास्टिक सर्जरी के कारण वह भद्दी दिख रही थी, मैंने मना कर दिया था।
 

Leave a Reply