8 फरवरी बुधवार का दिन है खास, ये करने से चमकेंगे सितारे और बनेंगे अमीर

8 फरवरी माघ माह के शुक्ल पक्ष की तिल द्वादशी और भगवान शिव को समर्पित  प्रदोष व्रत है। बुधवार को पड़ने के कारण ये दिन बुध प्रदोष कहलाएगा। प्रदोष का अर्थ होता है, जो हर समस्या का नाश करें। बुधवार को प्रदोष होने से बिना अधिक श्रम के चुटकीयों में काम बन सकते हैं। धन संबंधी सभी समस्याओं का हल करने के लिए ये दिन सर्वोत्तम है। जीवन में हर कार्य के लिए बुद्धि की ज़रूरत होती है। बुद्धि के बिना जीवन निर्वाह करना असंभव है। बुद्धिहीन व्यक्ति जीवन में सदैव दुख-दरिद्रता और दुर्भाग्य ही झेलता है। ज्योतिष के अनुसार बुद्ध ग्रह व्यक्ति की बुद्धि पर स्वामित्व रखते हैं। मिथु और कन्या राशि पर बुध सबसे अधिक प्रभाव रखते हैं। इन राशि वालों पर चिन्ताओं का प्रभाव अत्यधिक रहता है। अत: इसे दूर करने के लिए कल से आरंभ करके प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।   


आज जिनका जन्मदिन है: उपाय स्वरुप गणपति मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं।

 

आज जिनकी शादी की वर्षगांठ है: उपाय स्वरुप 7 बुधवार काली गाय को पालक खिलाएं। 

 

प्रदोष पूजा का शुभ समय: 20:06 से 22:20 तक


गुडलक के लिए अवश्य करें ये उपाय: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए हरे रंग की चीजें जैसे धतुरा, बेल, बेलपत्र आदि अर्पित करें। बौद्धिक और आत्मिक शांति के लिए गरीबों तथा ब्राह्मणों को तिलों का दान करें।


राशि अनुसार करें उपाय, चमकेंगे सितारे और बनेंगे अमीर

मेष: तुलसी पर 5 चावल के दाने चढ़ाएं।


वृष: गणेश जी पर अर्पित ईलायची तिजोरी में रखें।


मिथुन: मीठी सुपारी खाएं।


कर्क: पक्षियों के लिए मूंग रखें।


सिंह: सुपारी पर इत्र लगाकर तिजोरी में रखें।


कन्या: मीठा पान खाएं।


तुला: दुर्गा माता के चित्र पर 5/- रूपए का सिक्का चढ़ाएं।


वृश्चिक: किसी हरे पेड़ के नीचे कर्पूर जलाएं।


धनु: किसी सुहागन को इच्छानुसार सूखा धनिया भेंट करें।


मकर: गणेश जी के चित्र पर पालक चढ़ाएं। 


कुंभ: गरीब बच्चों में मिश्री बांटें।


मीन: पूजा घर में मेहंदी पाउडर चढ़ाएं।

Leave a Reply