BJP की महिला विधायक पर देह व्यापार का आरोप लगाने वाले DSP को मिली जमानत

नई दिल्ली
BJP की महिला विधायक पर देह व्यापार के आरोप के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए DSP को बेल मिल गई है। असम के DSP अंजन बोरा ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में राज्य की रूलिंग पार्टी की विधायक पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। इस पोस्ट में लिखा था, 'BJP की एक महिला विधायक देह व्यापार में शामिल हैं। वह दिसपुर स्थित राज्य सचिवालय की बिल्डिंग में 3 घंटे की सेवा के बदले एक लाख की फीस वसूलती हैं। जय श्री राम, जय हिंदू भूमि।'

पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पोस्ट खुद उन्होंने ही फेसबुक पर डाली है या यह किसी की उनके खिलाफ साजिश है। इसी आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में असम पुलिस ने उनपर FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इसके बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया और शनिवार को ही 10,000 रुपये के बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत भी मिल गई।
 

गौरतलब है कि अंजन बोरा पहले भी अपनी विवादित पोस्ट्स के जरिये चर्चा में रहे हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर आपत्तिजनक पोस्ट में लिखा था कि अजान बंद होनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह दावा भी किया था कि वह कांग्रेस के स्थानीय नेता रफीकुल इस्लाम सहित कई मुसलमानों की हत्या कर चुके हैं।

पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, 'जय श्री राम, जय हिन्दुस्तान, जय हिंदू भूमि। हमें भारत को मुसलमान मुक्त बनाना चाहिए।' इस पोस्ट के सिलसिले में उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।

Leave a Reply