अग्रसेन महासभा की मेजबानी में दादीजी के मंगलपाठ के दिव्य आयोजन की तैयारियाँ 

इन्दौर। अग्रसेन महासभा के तत्वावधान में गुरूवार 13 जून को राजीव गांधाी चौराहा, पीपलिया पाला  स्थित शुभकारज गार्डन पर देश के प्रख्यात मंगलपाठ गायक कुंदन मिश्रा एवं उनके साथियों द्वारा दादी के मंगलपाठ का भव्य आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। 
महासभा के अध्यक्ष पवन सिंघल, एवं सचिव श्याम गोयल ने बताया कि महासभा द्वारा  इस वर्ष लगातार पारिवारिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रंृखला चलाने का निर्णय लिया गया है। तदानुसार मुंबई के प्रख्यात मंगलपाठ गायक कुंदन मिश्रा और उनके साथियों को दादी के मंगलपाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन दोपहर दो बजे से सांय 7 बजे तक होगा। इस दौरान सभी महिलाएं परंपरागत चुनरी बैस के परिधान में आएंगी। शुभकारज गार्डन पर भव्य शामियाना बनाया जाएगा जिसमें मंगलपाठ के लिए दादी का दरबार तो रहेगा ही, पाठ करने वाली बहनों के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। संगीतमय इस पाठ के दौरान अनेक भावपूर्ण प्रसंग भी आते हैं, लिहाजा महिलाओं के लिए नृत्य का स्थान भी रखा जाएगा। 13 जून को निर्जला एकादशी होने से फलाहार की व्यवस्था भी की जाएगी। महोत्सव की दिव्यता को देखते हुए महिलाओं की आयोजन समिति गठित की गई है जिसमें मंजू सिंघल, शकुन गोयल, कनकलता गोयल, उषा बंसल, सोनल अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, सीता गोयल, आशा गोयल, आशा बिंदल एवं संगीता अग्रवाल शामिल की गई है।  

Leave a Reply