कांग्रेस ने भी पकड़ी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह…

 भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर जाती नजर आने लगी है। पहले भी कई मौकों पर इसकी झलक देखने को मिल चुकी है। अब महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही है।
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी मकर सक्रांति पर्व पर प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 3 बजे आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसका बीड़ा महिला कांग्रेस ने उठाया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मध्य प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की ओर से हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अल्प संख्यकों की पक्षधर है। जबकि कांग्रेस बार-बार सफाई देती रही है कि वो सभी समाज की पार्टी है। सभी धर्मों का आदर करती है। कई बार सार्वजिनक मंच पर भी इस मामले को लेकर बयानबाजी हुई हैं। खुद को हिंदू विरोधी नहीं होने को लेकर कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर मकर संक्रांति पर वो भगवान हनुमान की शरण में जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी इसी राह पर हैं। हाल ही दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि वो कभी हिंदू विरोधा नहीं रहे हैं, न कभी हिंदुत्व को नकारा है। कमलनाथ भी प्रदेश स्तरीय हनुमान चालीसा का पाठ करवा चुके हैं।
आज से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूंÓ अभियान
मप्र महिला कांग्रेस आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महिला शक्ति को सुदृढ़, सशक्त बनाने और प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त महिला अत्याचार, महिला अपराध, शोषण से मुक्ति दिलाने मप्र में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूंÓ अभियान की शुरूआत करने जा रही है।

Leave a Reply