किसान की बेटी ने नाना के घर रह किया टॉप, आइएएस अफसर बनने का है ख्वाब
हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त नाना धूप सिंह के पास खरल गांव में गीता रहती है। दो भाइयों से बड़ी गीता शुरू से ही कन्या गुरुकुल खरल पढ़ाई करती है। गीता ने बताया कि शुरू से ही उसका लक्ष्य आईएएस बन कर देश की सेवा करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर उसके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ नाना धूप ङ्क्षसह ने प्रेरित किया। अब वो अपने आईएएस बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करेंगी। परिवार के सदस्यों ने भी उनका पूरा सहयोग पढ़ाई को लेकर किया है। जब भी वो स्कूल के अवकाश के दौरान घर आती थी तो उसके परिवार के सदस्य कभी भी घर का काम करने के लिए नहीं कहते थे। परिवार के सदस्यों ने हमेशा मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
तीन एकड़ की खेती करते है पिता, मां गृहणी
गीता के पिता कृष्ण तीन एकड़ की खेती करते है तो मां गृहणी हैं। पिता कृष्ण ने कहा कि जो लोग सोचते है कि बेटे ही गांव, मां-बाप का नाम रोशन करते है वो गीता ने गलत साबित करके दिखाया है। हमारी बेटी गीता की इस उपलब्धि पर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। बेटी ने गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। मां नीतू देवी ने कहा कि शुरू से ही गीता कहती थी कि वो प्रदेश में स्थान प्राप्त करेगी। दसवीं कक्षा में उसने कड़ी मेहनत की लेकिन स्थान प्राप्त नहीं किया। अब 12वीं कक्षा में वो प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही। वो जब भी छुट्टियों घर आती थी तो पढ़ाई करती रहती थी।
पानीपत के दीपक के 97.8 फीसद अंक
पानीपत के दीपक मेमोरिया ने 97.8 फीसद अंक हासिल किया। मॉडल टाउन गुरुदास स्कूल के दीपक मेमोरिया ने 500 में से 489 अंक प्राप्त किया। कुटानी रोड आरकेके सीसे स्कूल की भारती सैनी ने 477 अंक हासिल किया।
HBSE
करनाल में 74.6 फीसद रिजल्ट रहा
करनाल जिले में 8670 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 6490 बच्चे पास हुए जबकि 1330 की कपांर्टमेंट आई है। 850 छात्र-छात्राएं परीक्षा उत्तीर्ण करने से रह गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सात मार्च से पांच अप्रैल तक बारहवीं की परीक्षा हुई थी। जिले का रिजल्ट 74.6 फीसद रहा है।
कुरुक्षेत्र का 72.82 फीसद रहा परिणाम
कुरुक्षेत्र का पास प्रतिशत 72.82 फीसद रहा। छह हजार 723 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से चार हजार 896 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 1123 विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में री-अपीयर आई है और 704 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 644 विद्यार्थियों ने प्राइवेट आवेदन किया था। जिनमें से 343 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 288 विद्यार्थियों की री-अपीयर और दो विद्यार्थी फेल हुए हैं।
अंबाला 18वें स्थान पर
अंबाला प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा। जिले में 5995 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 4414 पास और 596 फेल हुए। करीब 985 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई।