गुजरात चुनाव के दिन बीजेपी को करंट लगने वाला है: भरूच में राहुल गांधी

वडोदरा . कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। नवसृजन यात्रा के दौरान वे सबसे पहले भरूच पहुंचे। यहांं उन्होंने कहा मोदी सरकार की नीतियों के अलावा राज्य के मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा- "बीजेपी को गुजरात चुनाव के दिन करंट लगने वाला है। जनता उनकी हकीकत को पहचान गई है। राज्य में उद्योगपतियों की सरकार की सरकार है। सब कुछ उनके हाथ में हैं। यहां पैसा है तो सब कुछ है। अगर पैसा नहीं है, तो कुछ काम नहीं होता है। ये गुजरात मॉडल है।" राहुल इसके बाद तापी, वलसाड, नवसारी और सूरत जाएंगे। इस दौरान वह नुक्कड़ सभाओं और रैलियाें को संबोधित करेंगे। राहुल किसानों और कारोबारियों के साथ भी चर्चा करेंगे।और क्या कहा राहुल गांधी ने…?

देश के बाहर मजे कर रहा है माल्या

राहुल ने कहा- "हिंदुस्तान में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है, नोटबंदी और जीएसटी ने सब बर्बाद कर दिया। एक नाम बता दो जिसको मोदीजी ने जेल में डाला है। विजय माल्या बाहर बैठा है। इंग्लैंड में मजे ले रहा है।" 

– "वे तीन साल से सत्ता में हैं। कितने स्विस अकाउंट होल्डर जेल में हैं?"

नैनो गाड़ी को सड़कों पर देखा है?

– राहुल गांधी ने कहा को राज्य में कारोबारियों और उद्योगपतियों की सरकार है। वे ही राज्य को चला रहे हैं। आपने नैनो गाड़ी को सड़क पर देखा है? कहीं दिखती है ये गाड़ी? पूरे हिंदुस्तान में कहीं दिखती है?"

बीजेपी करंट लगने वाला है

– राहुल गांधी ने कहा- गुजरात विधानसभा चुनाव के दिन बीजेपी को करंट लगने वाला है। कांग्रेस की सरकार बनेगी और ये जनता के लिए काम करेगी न कि कुछ उद्योगपतियों के लिए।

नवसर्जन यात्रा का तीसरा फेज

– राहुल की नवसर्जन यात्रा सौराष्ट्र के द्वारका से शुरू हुई थी। दूसरे फेज में मध्य गुजरात में चली। दक्षिण गुजरात में इसका तीसरा फेज है। मौजूदा वक्त में इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है।

– इस दौरे में राहुल की मुलाकात हार्दिक पटेल से हो सकती है। हार्दिक पहले उनके खिलाफ सख्त थे, लेकिन पाटीदार नेताओं से कांग्रेस की मीटिंग के बाद उनके तेवर नरम हो गए हैं।

क्या है दक्षिण गुजरात का गणित?

– दक्षिण गुजरात में सूरत, नवसारी , भरूच, वलसाड, नर्मदा, तापी, डांग जिले हैं। दक्षिण गुजरात में कुल 35 सीटें हैं। इनमें से 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और कांग्रेस के पास सिर्फ 6 सीटें हैं। यहां के ज्यादातर वोटर आदिवासी हैं। कई सीटों पर पटेल और कोली जाति का वर्चस्व है।

गुजरात कब-कब गए राहुल गांधी

– 26 से 28 सितंबर तक गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान वे सौराष्ट्र के 5 जिलों में गए थे। इस बार वे 6 जिलों में जाएंगे।

– इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर तक उन्होंने मध्य गुजरात के 6 जिलों का दौरा किया। 

– इसके कांग्रेस बाद राहुल गांधी 23 अक्टूबर को एक महीने में तीसरी बार गुजरात दौरे पर पहुंचे थे।

राहुल ने कहा था- GST का मतलब गब्बर सिंह टैक्स

– राहुल 23 अक्टूबर को ओबीसी सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर कई मुद्दों पर तंज कसे। जीएसटी का जिक्र करते हुए कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, “इनका जो GST है, ये GST नहीं, ये है गब्बर सिंह टैक्स है।”

चुनाव से पहले किस तरह कांग्रेस की नजर कास्ट फैक्टर पर?

– गुजरात में 30% ओबीसी वोटर हैं। वहीं, क्षत्रिय-हरिजन-आदिवासी वोटरों की तादाद 21% है। ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का एकता मंच इन सभी कम्युनिटी को रिप्रेजेंट करता है। वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यानी ठाकोर के बहाने कांग्रेस की नजर गुजरात के कुल 51% वोटरों पर है।

– कांग्रेस पाटीदार नेताओं को अपनी तरफ लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की अगर पाटीदारों से नजदीकी बढ़ती है तो वह 20% वोट बैंक में सेंध लगा सकती है।

गुजरात में क्या है कास्ट फैक्टर?

कम्युनिटी वोट शेयर

पाटीदार 20%

मुस्लिम 9%

पाटीदार+मुस्लिम 29%

सवर्ण 20%

ओबीसी 30%

केएचए: क्षत्रिय, हरिजन आदिवासी 21%

सवर्ण+ओबीसी+केएचए 71%

Leave a Reply