प्रेम जाल में फंसाकर करा दिया युवती का धर्म परिवर्तन, तब करने लगा ऐसी हरकतें

 सैलून में काम करने वाले युवक ने ब्यूटीशियन युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा दिया। युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फिर धमकी देकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। बाद में युवक ने उससे निकाह किया, लेकिन अब युवक उससेे मारपीट करता है। यही नहीं, उससे अप्राकृतिक संबंध भी बनाता है। युवती की शिकायत पुलिस ने आरोपित पुराना हमीदा निवासी शाहरूख उर्फ आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अप्राकृतिक सबंध बनाने व मारपीट करने का केस दर्ज हुआ था।

युवती की शिकायत के मुताबिक वह 2015 में एक सैलून में ब्यूटीशियन का कार्य करती थी। इस दौरान नाई का कार्य करने वाले पुराना हमीदा निवासी शाहरूख ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित उसे बहलाकर अपने मामा मोहम्मद वाजिद के पास लेकर गया। यहां पर उसके साथ शादी का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने मना किया तो आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी गई कि हमारे संबंध आतंकियों से हैं।

आरोपितों ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और फातिमा नाम रखकर निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपित ने पहले उसे हमीदा में किराये के मकान में रखा। फिर यहां से तेजली और अब भाटियानगर में किराये के मकान में रखा। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई और 17 नवंबर 2017 को एक बच्चे को जन्म दिया।

 

आरोपित शाहरुख हर रोज उसके साथ मारपीट करता। कुछ दिन बाद शाहरूख हैदराबाद में सैलून में नौकरी मिलने की बात कहकर यहां से चला गया। इसके बाद वह अकेली यहीं पर रही। वह जब भी यहां पर आता, युवती के साथ मारपीट करता। इतना ही नहीं आरोपित ने अपने दोस्त को उसकी निगरानी पर छोड़ रखा था। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित शाहरुख उसे बीफ भी खिलाता था। मना करने पर उसे बुरी तरह से पीटा जाता। अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी युवती ने आरोप लगाया है।

Leave a Reply