फटा देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या रही वजह

अमृतसर: हाल ही में 5 मार्च को भारत-पाक सीमा अटारी पर लगाए गए देश के सबसे ऊंचे (360 फुट) राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अभी 4 दिन भी नहीं हुए थे कि गत रात्रि चली तेज हवाओं ने तिरंगे को इतना नुक्सान पहुंचा दिया कि तिरंगा एक मीटर तक फट ही गया, जिसे बाद में रिप्लेस कर दिया गया है।इस संबंध में इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश महाजन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तिरंगे को नुक्सान पहुंचने के पश्चात वहां पर लगाने के लिए नया तिरंगा भिजवा दिया गया है। ज्यादा जानकारी लेने के लिए उन्होंने ट्रस्ट के एस.ई. राजीव सेखड़ी से संपर्क करने को कहा। 

12 तिरंगे करवा रखे हैं तैयार : सेखड़ी
ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव सेखड़ी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गत रात्रि चली तेज हवाओं की वजह से तिरंगे को नुक्सान पहुंचा है, जिसकी सूचना बाद दोपहर उन्हें मिली थी। उन्होंने कहा कि अटारी सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, उसके लिए 12 तिरंगे पहले से ही तैयार करवाए हुए थे, इसलिए वहां पर तेज हवाओं की वजह से तिरंगा फटने के बाद उसकी जगह नया तिरंगा लगाने के लिए नया तिरंगा तथा इसे लगाने के लिए पूरी टीम भेज दी गई है। समाचार लिखे जाने तक उन्होंने कहा कि यह टीम इस समय भी वहां पर ही है। वहीं आजाद उम्मीदवार ने मनदीप सिंह मन्ना ने पहले भी आरोप लगाए थे कि झंड़ों को लगाने के काम में भारी झप्पलेबाजी हुई है।

Leave a Reply