बाल श्रम खत्म करने के लिए नेतृत्व करे अमरीका: सत्यार्थी

वाशिंगटन: नोबेल पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी ने अमरीकी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि विश्वस्तर पर बाल श्रम को खत्म करने के लिए अमरीका को नेतृत्व करना चाहिए। 

सुरक्षा एवं शिक्षा के बिना दुनिया सुरक्षित नहीं
उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक बच्चे को सुरक्षा एवं शिक्षा उपलब्ध नहीं होती तब तक दुनिया सुरक्षित नहीं बन सकती। सत्यार्थी ने कैपिटोल हिल में कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजैंसी विश्व श्रम संगठन (आई.एल.ओ.) ने इस संदर्भ (बाल श्रम उन्मूलन) में काफी काम किया है लेकिन अब भी काफी कुछ किए जाने की आवश्यकता है। 

Leave a Reply