भोपाल में एक बच्चे की मां के साथ मंदिर में किया शादी का नाटक, दो साल तक शारीरिक शोषण भी किया,

भोपाल  निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर मंदिर में शादी का नाटक कर धोखा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने शोषण कर दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी लगने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला पति से तलाक के बाद अलग रह रही थी। उसका एक 6 साल का बेटा भी है। कुछ साल पहले उसकी लोकेश नाम के एक युवक से पहचान हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद लोकेश ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर महिला ने शादी करने से पहले इनकार किया। फिर भी लोकेश के बार-बार कहने पर महिला शादी करने को राजी हो गई। लोकेश परिजनों के स्वीकार नहीं करने की बात कहकर महिला को घर नहीं ले गया, जबकि वह पहले की जगह ही रहने लगी।

दोनों पति-पत्नी की तरह दो साल से साथ रह रहे थे। इस बीच, लोकेश ने महिला का शारीरिक शोषण भी किया। महिला को कुछ समय पहले पता चला, लोकेश ने उसे धोखा देकर 2 जुलाई 2021 को दूसरी शादी कर ली है। इस पर महिला ने लोकेश को दूसरी शादी करने वाली युवती को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन लोकेश नहीं माना। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत कर दी।

Leave a Reply