मनचलों को छेड़खानी का देती है एसे जवाब, लोग हो रहे हैरान

एम्सटर्डम: दुनिया के सभी देशों में लड़कियों से छेड़खानी होना आम बात है लेकिन इस छेड़छाड़ का हर लड़की अपने तरीके से जवाब देती है। लड़कियां तरह-तरह से राह चलते इन मनचलों से निपटने की कोशिश करती हैं।

कोई लड़की सिर झुकाकर चुपचाप निकल जाती है, कोई छेड़खानी के जवाब में पलटकर हड़का देती है तो कोई पुलिस में शिकायत तक कर देती है। लेकिन एक लड़की ऐसी है जो ऐसा कुछ नहीं करती बल्कि वह जो करती है उसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

नीदर्सलैंड के एम्सटर्डम की छात्रा नोआ जैंसमा (20)को सड़क पर जब भी कोई मनचला तंग करता है तो वह उसके साथ एक सेल्फी ले लेती है। इन सेल्फीज को वह सीधे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती हैं और उनके साथ एक छोटा सा कैप्शन देती हैं कि वह मनचला किन शब्दों का यूज कर रहा था।

खास इस तरह की सेल्फीज के लिए नोआ ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट 'डियर कैटकॉलर्स' तैयार किया है। नोआ ने  एक महीने (29 अगस्त से 28 सितंबर तक) इस अकाउंट पर 24 सेल्फी शेयर कीं। अब वह इस अकाउंट को दुनियाभर की अलग-अलग लड़कियों के लिए ओपन करेंगी ताकि सबको पता चले कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ दुनिया के किसी भी कोने में बहुत आम बात है।

Leave a Reply