मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान और शान बढ़ी है : चौहान
भोपाल। पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जो काम किया है उससे देश का मान-सम्मान और शान बढ़ी है। देश का अद्भुत एवं अभूतपूर्व विकास हुआ है। हर वर्ग का कल्याण हुआ है। देश की सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व काम हुए हैं। मोदी मेजिक पूरे देश में चला है। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की देश में साढे तीन सौ से पौने चार सौ सीटां पर अभूतपूर्व विजय होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
देश ही नहीं दुनिया में नरेंद्र मोदी जी की विश्वसनीय छवि बनीं
उन्होंने कहा कि देश में जनता मोदी जी के नेतृत्व में स्थिर सरकार चाहती है। देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ विश्वास से खड़ी है। मोदी जी देश के जन-जन के मन में बसे हैं। देश ही नहीं दुनिया में नरेंद्र मोदी जी सबसे शक्तिशाली नेताओं में सुमार हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए वरदान मानती है।
प्रदेश की जनता पछता रही है
श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 29 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ी है आश्चर्य नहीं होगा कि हम पिछली बार 27 सीट जीते थे अब 28 या 29 सीटे जीतेंगे, ऐसे प्रदेश की जनता का मानस दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं होने के कारण प्रदेश की जनता पछता रही है।
10 प्रतिशत अधिक मतदान कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा
उन्होंने कहा कि 4-5 महीने में कांग्रेस ने अपना रंग बदल लिया है उसका असली चेहरा सामने आ गया है। मध्यप्रदेश का पोलिंग प्रतिशत 2014 की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक हुआ जो कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा था उसका परिणाम है।