मोदी-शाह के बाद योगी की रही सबसे ज्यादा ‘डिमाण्ड’
लखनऊ । लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा के लिए मोदी व शाह के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जोड़ी हिट रही। योगी की न सिर्फ यूपी बल्कि गुजरात और हरियाणा के साथ ही पश्चिम बंगाल तक डिमाण्ड रही। पार्टी ने प्रचार खत्म होने के बाद अपने आला नेताओं की सभाओं को लेकर एक ब्योरा भी जारी किया है। इसके मुताबिक पीएम ने 142 व शाह 312 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं कीं तो योगी ने सबसे ज्यादा 135 सभाएं (रैली) पूरे देश में की। राष्ट्रीय नेताओं में मोदी-शाह की जोड़ी के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचार में ताकत झांेकी है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में देश भर में 129 जनसभाआं को सम्बोधित किया। नितिन गडकरी ने 56 तो सुषमा स्वराज ने 23 जनसभाएं की। शिवराज चैहान ने मध्य प्रदेश सहित यूपी में भी जनसभाओं को किया। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अव्वल रहे। दूसरे नम्बर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस रहे। उन्होंने महाराष्ट्र की भौगाोलिक सीमा से जुड़े राज्यों में पार्टी के प्रचार किया। योगी ने 135 रैलियों-जनसभाओं को सम्बोधित किया तो फड़नवीस 91 जनसभाओं, विजय रूपाणी ने 86 जनसभाएं की। भाजपा के लिए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ सभाएं की। डा. शर्मा ने यूपी सहित आधा दर्जन राज्यों को मिलाकर 85 जनसभाएं की। डा. शर्मा ने महाराष्ट्र, उडीसा, पश्चिम बंगाल व दिल्ली में भी पार्टी के लिए प्रचार किया। 2019 के पार्टी के मिशन में इस बार भी यूपी अहम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 80 सीटों वाले इस राज्य में पीएम ने 31 विजय संकल्प रैलियां की हैं।