लोकल ट्रेन में महिला के साथ ‘गंदी हरकत’, हेल्पलाइन से मदद मांगने पर मिला ऐसा जवाब

मुंबई: महिलाओं की सुरक्षा आज के समय में सबसे बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। लोगों की गंदी मानसिकता की वजह से महिलाएं कहीं भी अकेले सफर करने में हिचकती हैं। अगर कोई लड़की हिम्मत करके सफर करती भी है तो उसे कई बार ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है कि वो उसे बयां भी नहीं कर पाती। कुछ ऐसा ही हुआ 22 वर्षीय पूजा नायर के साथ। मुंबई की लोकल ट्रेन में पूजा को ऐसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा कि उसने आपबीती फेसबुक पर सभी के साथ साझा की। पूजा का यह पोस्ट न केवल लोगों की मानसिकता बल्कि सिस्टम दोनों पर कई खड़े करता है।

पूजा ने लिखा कि वह अपनी दोस्त के साथ दोपहर के समय लेडीज़ कम्पार्टमेंट में बैठी थी, वहां 6 महिलाएं और भी मौजूद थीं। तभी उनके सामने विकलांग वर्ग के पास एक लड़का खड़ा था। वह वहां से एक लड़की की ओर इशारा कर रहा था, तभी उसने लड़की की तरफ देखकर इशारा किया और गाली देना शुरू कर दिया। उसने 30 सेकंड में 6 बार गाली दी। पूजा ने लिखा जब उसकी नजर उस पर पड़ी तो वह उसकी तरफ आ गया लेकिन पूजा ने अपना मुंह नीचे कर लिया। लेकिन वह वहां खड़ा रहा और उसे ही गालियां देने लगा। तभी उसने अपने पैंट खोल कर गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। तभी उसने अपनी साथ बैठी महिला से हेल्पलाइन पर फोन करने को कहा।

पूजा ने हैल्पलाइन पर अधिकारी से बात करके उन्हें सारी बात बताई कि युवक क्या कर रहा है। कोई एक्शन लेने की जगह हेल्पलाइन पर बैठा शख्स यह बात सुनकर हंस पड़ा और फोन काट दिया। पूजा ने लिखा, जैसे ही अगला स्टेशन कांदिवली आया, तो वह आदमी वहां से जाने लगा, हम उस कम्पार्टमेंट में 6 महिलाएं थी, अगर सभी चाहती तो उस व्यक्ति को आसानी से सबक सिखा सकती थीं. जैसे ही मैं उस आदमी की ओर बढ़ी, उसने मुझे कहा कि वह उसका रेप कर देगा, मैंने उसे कहा कि हिम्मत है तो करो।

पूजा अकेली ऐसी लड़की नहीं है जिसके साथ ट्रेन में ऐसी गंदी हरकत हुई हो, इससे पहले इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन फिर इसे सब भूल जाते हैं। ट्रेन हो, बस या फ्लाइट इस तरह की गंदी हरकतें महिलाओं के साथ हुई हैं। हाल ही में बंगलुरु से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में एक व्यक्ति को महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था। आरोपी महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Leave a Reply