शहर में मानव तस्करी का रैकिट कर रहा काम 

जबलपुर। शहर में मानव तस्करी का काम बेधड़क चल रहा है। ब्यूटी पार्लर, मैरिज ब्यूरो और मसाज पार्लर के नाम पर लड़कियों को खरीदने और बेचने का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों राजस्थान से भाग कर जबलपुर आई लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि अधारताल कंचनपुर में रहने वाली एक महिला और एक युवक ने म्ौरिज ब्यूरो और मसाल पार्लर में नौकरी का प्रलोभन देकर उसे राजस्थान में बेच दिया और बदले में २ लाख रुपये ले लिये। लड़की को जब बंधक बनाकर रखा गया तब उसे एहसास हुआ। इतना ही नहीं एक मंदिर में जबरदस्ती उसकी शादी करा दी गई। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधारताल पुलिस का कहना है कि पीड़िता से पूछताछ के बाद मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। शहर में लड़कियों और महिलाओं को बेचने वाला एक रैकिट काम कर रहा है। कई बार लोग जाल से बाहर निकले के बाद डर के मारे शिकायत भी नहीं करते रह-रह कर उन मजबूर लड़कियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं जो आर्थिक परिस्थिति से कमजोर होतीं हैं या उनके परिवार में कोई शराबी, जुआड़ी होने के साथ-साथ नकारा होता है। 
प्रलोभन देकर फांसते हैं ……….
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि अधारताल दमोहनाका क्षेत्र में मैरिज ब्यूरो व मसाज पार्लर चलाने के नाम पर एक युवक ने युवतियों के नौकरी देने के नाम पर अपने जाल में फांसा और उन्हें नौकरी के लिये बाहर भेजने का झांसा दिया। हाल ही में राजस्थान में २ लाख रुपये में लड़की को बेचे जाने के मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है। इसके पहले भी एक १९ साल की लड़की को एक मैरिज ब्यूरो संचालिका ने गुजरात के अहमदाबाद में लाखों रुपयों में बेच दिया। मजे की बात ये है कि लड़कियों से दुगने-तिगने उम्र के लोगों से उनकी शादी कराई जा रही है। 
अब तक १५ लड़कियों को बेचे जाने की खबर ………
पुलिस सूत्रों की माने तो जबलपुर में काम कर रहा रैकिट गुजरात, राजस्थान और यूपी के लोगों से संपर्क में रहता है वहां के स्थानीय लोगों के सहयोग से इन मजबूर लड़कियों और महिलाओं को काम के बहाने भेजते हैं और वहां उनकी जबरदस्ती शादी करा दी जाती है। इनमें शादीशुदा महिलायें भी शामिल होतीं हैं उनकी भी जबरदस्ती शादी करा दी जाती है। कई महिलायें अपने बच्चों सहित बंधक बना ली जातीं हैं। ऐसा ही एक मामला अधारताल थाना क्षेत्र में हुआ यहां एक लड़की को सुनीता यादव नाम की एक महिला ने राजस्थान में बेच दिया और गोलू विजय वर्गीय से उसकी शादी कराकर २ लाख रुपये ले लिये। 
आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर ………
अधारताल पुलिस ने कंचनपुर निवासी सुनीता यादव, बांरा राजस्थान निवासी निखिल यादव, गोलू उर्फ राजेन्द्र विजयवर्गीय, कोटा राजस्थान निवासी नंद किशोर, प्रमोद अग्रवाल और शैंकी रैकवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 

Leave a Reply