सैर कर रहे लाेगाें काे कुत्ते ने काटा, 5 घायलों में स्कूल जा रहा बच्चा भी शामिल

अंबाला सिटी में बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने सैर कर रहे पांच लोगों को काट लिया। घायलों में सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। असल में ट्विन सिटी में स्ट्रे डाॅग्स की नसबंदी का ठेका नहीं हाेने के कारण सड़काें पर संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से राेजाना अस्पतालाें में स्ट्रे डाॅग्स के काटने से पीड़ित लाेगाें की तादाद भी बढ़ती जा रही है।

सिटी में बुधवार सुबह लाेग सैर कर रहे थे। इस दाैरान अचानक एक स्ट्रे डाॅग वहां आ पहुंचा और उसने लाेगाें काे एक के बाद एक काटना शुरू कर दिया। कुत्ते ने पांच लाेगाें काे काटकर घायल कर दिया, जिनमें बुजुर्ग व स्कूल जा रहे बच्चे शामिल थे। घायलों में सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई, वहीं डाॅक्टर का कहना है कि इन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया जाएगा।

कैंट बाेर्ड में स्ट्रे डाॅॅग्स के लाेगाें काे काटने की काफी शिकायत आ रही थी। इसी परेशानी काे खत्म करने के लिए बाेर्ड एरिया में स्ट्रे डाॅग्स की नसबंदी का ठेका जारी कर दिया गया था। अब तक लगभग 900 की नसबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply