ऑन लाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन युवती सहित 4 गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा किया जो ऑन लाइन बुकिंग के बाद राजस्थान के किसी भी शहर में ग्राहक की पसंद के अनुसार देशी-विदेशी युवतियां उपलब्ध करा रहा था. शहर के एयरफोर्स क्षेत्र स्थित सूर्यगढ़ गेस्ट हॉउस पर छापा मार पुलिस ने दो दलाल के साथ एक इंडियन व एक रशियन युवती को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. यह देह व्यापार ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चल रहा था. पता चला कि मुख्यालय जयपुर से प्रदेश भर में यह धंधा चलाया जा रहा है.
जोधपुर की रातानाडा थाने पुलिस जिस ग्रुप को पकड़ा उसमें विदेशी बाला भी शामिल मिली. पुलिस को सुचना मिली थी कि शहर में ऑनलाइन वेबसाइट से बुक होकर विदेशी युवतियां सेक्स के धंधे के चलते जोधपुर आई हुई हैं. इसी बीच पुलिस ने देर रात शहर के एयरफोर्स एरिया स्थित सूर्यगढ़ गेस्ट हॉउस पर छापा मारा. यहां से दो युवतियों को दो दलालों के साथ पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. पुलिस के हाथों गिरफ्तार दो में एक रशियन युवती निकली.
एसीपी राजेश कुमार ने बताया कि यह रैकेट ऑनलाइन वेब साईट के जरिए पूरे राजस्थान में देशी-विदेशी लड़कियां सप्लाई करता है. इसी के तहत बुक होकर कल यह रशियन लड़की जयपुर से सड़क मार्ग के जरिए जोधपुर आई थी. देर रात विदेशी युवती सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस रैकेट का मुख्य आरोपी श्रवण सिंह जयपुर से ऑनलाइन सेक्स रैकेट संचालित करता है, जिसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
