काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से करने जा रही हैं शादी

मुबई। शादी को लेक चर्चाओं के बीच सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए बड़ी खुशखबरी दी है। काजल के परिवार ने उनके सपनों का राजकुमार ढूंढ लिया है, जिसके साथ जल्द वह सात फेरे लेने वाली हैं। काजल ने खुद सोशल मीड‍िया पर फैंस संग यह खुशखबरी साझा की है, जिसके बाद उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए लिखा, इस बात को साझा करते हुए मुझे बहुत ही खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में शादी करने जा रही हूं, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। इस महामारी (कोरोनावायरस) ने निश्चित रूप से हमारी जिंदगी को धक्का दिया है, लेकिन हम लोग एक साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और हम जानते हैं कि आप लोग भी हमें जरूर चियर करेंगे।
 काजल ने लिखा, मैं आप लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो इतने दिनों तक आपने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया और जैसे कि हम नया सफर शुरू करने जा रहे हैं तो हमें आपकी दुआओं की बहुत जरूरत है। मैं वह चीज जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, अपने दर्शकों का मनोरंजन करना एक नई उम्मीद और नए तरीके के साथ। आप लोगों के समर्थन का धन्यवाद। काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने फ‍िल्म क्यों हो गया ना से एक्ट‍िंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वे साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। काजल अग्रवाल को सिंघम में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। सिंघम के अलावा काजल ने स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में तेलुगु और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी मुंबई सागा भी शामिल है। 
 

Leave a Reply