25 लैपटॉप खरीदने का झांसा देकर ठगे 7.50 लाख

रायपुर। राजधानी में चेक बाउंस के एक मामलें में राजेन्द्र नगर पुलिस ने दो कारोबारियों के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज किया है। आरोपितों ने दुकानदार से 25 लैपटॉप खरीदकर उसे नकद रकम भुगतान करने के बजाय 7.50 लाख रुपये के चेक थमा दिए। चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।

राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मकान नंबर 252, समता कॉलोनी निवासी अंकित अग्रवाल (29) की मिलेनियम प्लाजा में श्री बालाजी कम्प्यूटर नाम से शॉप है। वे लैपटॉप, कम्प्यूटर का थोक सप्लायर हैं। 19 मार्च को उसके दफ्तर में आरोपित जितेंद्र गुप्ता और पवन पाटीदार आए और सौ नग लैपटॉप खरीदने की बात कही। उन्होंने तत्काल 25 नग लैपटाप देने को कहा।
अंकित ने आर्डर के अनुसार 25 लैपटॉप दे दिया। इसके बदले एक्सीस बैंक के कुल 7 लाख 42 हजार 500 रुपये तीन चेक आरोपितों ने थमाए। इन तीनों चेक को भुनाने अंकित ने बैंक में जमा कराया तो बाउंस हो गए।

अंकित ने बताया कि आरोपितों का वेदांत इंटरप्राइजेस रियो माल रजा कैपिटल प्लाजा में दफ्तर है। पैसे मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे। परेशान होकर अंकित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोर्ट में 13 हजार चेक बाउंस के केस लंबित

राजधानी के विभिन्ना न्यायालयों में चेक बाउंस के 13 हजार से भी अधिक मामले लंबित हैं। इनका निराकरण करने के लिए 20 अप्रैल को लोक अदालत का आयोजन भी किया गया है। चेक बाउंस के मामलों में लगातार वृद्धि होने से पुलिस के साथ कोर्ट पर भी बोझ बढ़ रहा है।

Leave a Reply