शादी का झांसा देकर 2 किशोरियों का अपहरण

लुधियाना। शहर के अलग अलग इलाकों से शादी की नीयत के साथ दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात समेत दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने जनकपुरी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 30 नवंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में केिसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने शादी की नीयत से उसे बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया है।

उधर, थाना पीएयू पुलिस ने गांव बारणहारा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर मुलांपुर के गांव देवतवाल निवासी सरबजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 30 नवंबर काे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से पढ़ने के लिए अय्याली गांव स्थित सरकारी स्कूल गई थी। मगर वहां से लौट कर घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दाैरान पता चला कि आराेपित ने बहला फुसला कर उसे शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

Leave a Reply