बच्चे का भविष्य ऐसे बेहतर बनायें 

सभी माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। अपने बच्चों को सही दिशा देने और उन्हें समझदार बनाने के लिए कई प्रयत्न करते हैं। बच्चे को मानसिक तौर पर सक्षम और तेज दिमाग का बनाने के लिए शुरुआत से ही कोशिश करनी चाहिए कि इसी दौरान बच्चे का दिमाग विकसित होता है। इन टिप्स की सहायता से आप बच्चे को बेहतर बना सकते हैं। 
बच्चे से बात करें- बच्चे को इंटेलिजेंट बनाने में संवाद शैली बहुत मायने रखते हैं। बच्चे से बात करने से आपके और बच्चे के बीच रिश्ता मजबूत तो होता है साथ ही बच्चे में आत्मविश्वास भी आता है। अपने बच्चे को शुरुआत से ही बातचीत का हिस्सा बनाएं। उनसे इंग्लिश, हिंदी या अपनी भाषा के अनुसार बात करें, ताकि आगे चलकर भाषा उनके करियर में रुकावट ना बने।
घर में सकारात्मक माहौल बनाएं- बच्चे को घर में एक अच्छा माहौल दें, ताकि चीजों के प्रति बच्चे की सोच भी सकारात्मक रहे। बच्चे को शुरुआत से ही आत्मनिर्भर बनने दें। बच्चे के साथ खेलें, उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश करें। इस तरह बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
बच्चों की उम्र के हिसाब से खिलौने चुनें- बच्चों के लिए खिलौने चुनते समय उनकी उम्र का ध्यान दें क्योंकि खिलौनों का असर बच्चों के मानसिक विकास पर पड़ता है। खिलौने बच्चे को खुश भी कर सकते हैं और उन्हें उदास भी। हमेशा ऐसे खिलौने चुनें, जिससे बच्चे को जानकारी भी मिले।
घर में भी पढ़ाएं- बच्चे के स्कूल जाकर कॉपी-किताब से पढ़ने का इंतजार न करें, बल्कि खेल के साथ बच्चों को इंग्लिश अल्फाबेट्स, काउंटिंग सिखाते रहें। आप खिलौनों के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ा सकते हैं। इससे शुरुआत से ही बच्चों की समझ बढ़ेगी और बच्चा होशियार बनेगा। 
 

Leave a Reply