राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 अप्रैल 2019)

मेष राशिफल: आर्थिक परेशानी आने वाली है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। इसलिए हर काम को सावधानी से करें। नौकरी वाले जातक अपने कार्यस्थल पर शत्रुओं से सावधान रहें।

वृषभ राशिफल: आप व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। किसी मित्र से आपको लाभ मिलने वाला है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशिफल: अध्यात्म कार्यों में आपका धन खर्च होने के आसार हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कर्क राशिफल: वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होगा। निवेशकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

सिंह राशिफल: आर्थिक स्थिति सुधरने के कारण कर्ज का पैसा वापस दे पाएंगे। जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लेकिन निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। धन संबंधी रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के चलते पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।

तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जरूरत की चीजों के साथ भी समझौता करना पड़ सकता है। लेकिन किसी करीबी व्यक्ति से सहायता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों की इनकम बढ़ने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में लाभ मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

धनु राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होगी। घर में कोई कीमती वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य आपके साथ है।

मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से भारी नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। दान पुण्य के काम में पैसा खर्च होगा।

Leave a Reply